spot_img
Homeहिंदीपंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती पर श्रद्धा सुमन...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

कादियां

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान परमिंदर सिंह गिल के दिशा निर्देश के अनुसार शनिवार की संध्या को मोहल्ला धर्मपुरा के श्री  कृष्णा मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती भाजपा  मंडल  प्रधान डॉ. अजय कुमार  छाबड़ा की अध्यक्षता में  मनाई गई। इसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन किया। मंडल प्रधान डॉ. अजय कुमार छाबड़ा व  महासचिव अमित महाजन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के  जीवन पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि संघ के माध्यम से ही उपाध्याय जी राजनीति में आये 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना हुई। गुरुजी (गोलवलकर जी) की प्रेरणा इसमें निहित थी। 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ।उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने। इस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से 7 उपाध्याय जी ने प्रस्तुत किये। डॉ० मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर कहा- “यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ। इस कार्यक्रम में मण्डल प्रधान डॉ. अजय कुमार छाबड़ा, महासचिव अमित महाजन, नरेश चोपड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव खोसला, आई टी सेल प्रधान अंकित भाटिया, गुरमुख सिंह, राजेश चोपड़ा, मंगा भाटिया, नवदीप सिंह, रजनीश महाजन, राजकुमार आर के, तरूण छाबड़ा, और अन्य कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे ।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments