spot_img
Homeहिंदीतीन राज्यों मे भाजपा की जीत पर कादिया में जशन का माहोल

तीन राज्यों मे भाजपा की जीत पर कादिया में जशन का माहोल

कादिया 3 दिसंबर (तारी)

भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव राजपूत की अध्यक्षता में तीनों राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत एवम तेलंगाना में बहुत अच्छे प्रदर्शन पर मंडल कादियां में जश्न मनाया गया और कार्यकर्ताओं और शहर निवासियों का मुंह मीठा करवाया गया तथा जम कर आतिशबाज़ी चलाई गई। मंडल अध्यक्ष गौरव राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की तीनों बड़े राज्यों की सफलता ने 2024 के लोक सभा चुनावों में तीसरी बार मोदी सरकार बनने की नींव रख दी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा की इन तीनों राज्यों की जनता ने राज्य में चल रहे कुशासन को खत्म करके भाजपा पर विश्वास करते हुए मोदी जी के हाथ मज़बूत किये है। तथा इन तीनों राज्यों में भाजपा की यह प्रचंड जीत ने लोगों की भाजपा सरकार पर विश्वसनीयता पर मोहर लगायी है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कश्मीर सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिंदर खोसला और अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव राजपूत, मंडल महामंत्री रजनीश महाजन और सतीश सूरी, उपाध्यक्ष अनीश भलग्न और अमित लूथरा, सचिव डा. प्रदीप कुमार, अंकित भाटिया और गौरव शर्मा लाहोरिया, सोशल मीडिया इंचार्ज विशाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरसिमर सिंह सिम्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजीव शर्मा, पवन कुमार कौशल, अभिषेक महाजन, विशाल भलग्न आदि उपस्थित रहे।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments