spot_img
Homeहिंदीस्वर्गीय बलदेव सिंह बाजवा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की दिशा को दर्शाता बोर्ड...

स्वर्गीय बलदेव सिंह बाजवा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की दिशा को दर्शाता बोर्ड लगाया गया

कादियां (तारी)
प्रसिद्ध समाज सेवक जगदेव सिंह बाजवा के पिता बलदेव सिंह बाजवा के नाम पर चल रहे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की दिशा को दर्शाता हुआ साइन बोर्ड लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुकेश वर्मा ने बताया कि एफ ओ आई एन ए के संस्थापक जगदेव सिंह बाजवा के दिशा निर्देशानुसार अनुसार सिविल अस्पताल में लगे साइन बोर्ड को नए सिरे से पेंट करवाने के अतिरिक्त कादिया चुंगी पर अस्पताल की दिशा को दर्शाने हेतु एक 20 फुट के बोर्ड को लगाया गया है ताकि आने जाने वाले राहगीरों के अतिरिक्त मरीजों को अस्पताल जाने के लिए रास्ता आसानी से मिल जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अस्पताल निर्माण के लिए जगदेव सिंह बाजवा के पिता बलदेव सिंह बाजवा की याद में उनके द्वारा ढाई एकड़ भूमि अस्पताल निर्माण के लिए अनुदान में दी गई थी। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अस्पताल मैं अक्सर डॉक्टरों की कमी के चलते ओपीडी कम रहती है। इस अवसर पर विशेष तौर पर स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने हेतु बोर्ड के नीचे विशेष निर्देश भी लिखे गए हैं। दिशा दर्शाने वाले बोर्ड लगाने के अवसर पर नगर कौंसिल कालिया के इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह उर्फ राजा के अतिरिक्त नगर कौंसिल प्रधान के प्रतिनिधि जोगिंदर पाल नंदू जसवीर सिंह समरा पवन भारद्वाज अश्वनी वर्मा के अतिरिक्त नगर कौशल कर्मचारी भी मौजूद रहे।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments