कादियां: आज लोक रक्षक सेना संगठन द्वारा मिशन आगाज के अन्तर्गत देश की मातृ शक्ति को समर्पित एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय संयोजक लोक रक्षक सेना एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा
पूनम खन्ना तथा राष्ट्रीय संयोजिक गौ रक्षक सेना राजेंद्र सहदेव एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षक सेना भी शामिल हुए।
इस अवसर पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम खन्ना ने संबोधन करते हुये कहा कि लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए खुद को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को कराटे तलवारबाजी लठबाजी की क्लासें शुरू की जाएंगी जिसमें लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि लड़कियों को हर समस्या का सामना डट कर करना चाहिए। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं तथा अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपनी बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाएं ताकि वे अपने पांव पर खड़ी हो सकें । उन्होंने बताया कि जल्द ही लोक रक्षक संगठन, कीप फाउंडेशन, केसरी छात्र संघ, द्वारा पंजाब के स्कूलों कॉलेजों में शाखाएं लगाई जाएंगी।इस अवसर पर उनके साथ मनजीत कौर चंडोक प्रदेश सचिव, सीमा शर्मा जी प्रदेश मंत्री ,प्रवीण अटवाल जिलाध्यक्ष ,ममता शर्मा,
दीपक बब्बर , डायरेक्टर विशाल शर्मा, संजीव सभरवाल, मनजीत जांगरा , मैडम पूनम शर्मा, मैडम प्रवीण , मैडम ममता ,मैडम जसप्रीत कौर,
जिला सचिव भी शामिल हुए।