spot_img
Homeहिंदीभाजपा मंडल कादियां ने मीटिंग करके की नई नियुक्तियां

भाजपा मंडल कादियां ने मीटिंग करके की नई नियुक्तियां

कादियां

भाजपा मंडल प्रधान डॉ. अजय कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष मीटिंग करके नई नियुक्तियां की गई हैं।  जानकारी देते हुए मंडल के महासचिव अमित महाजन ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए इस मीटिंग में विशेष तौर पर जिला प्रधान परमिंदर सिंह गिल, जिला प्रवक्ता डॉ. कमल ज्योति, एनजीओ सैल की प्रदेश सचिव राधिका खोसला ने शिरकत की। इस दौरान नई नियुक्तियां करते हुए जिला प्रधान परमिंदर सिंह गिल ने पूनम खन्ना को भाजपा जिला कार्यकारिणी की मेंबर व जिला संयोजक एनजीओ सैल आरती ब्लग्गन ने प्रिया भाटिया को मंडल कादियां की संयोजक नियुक्त किया। पूनम खन्ना व प्रिया भाटिया को सिरोपे पहनाकर उनका सम्मान किया और उनकी नियुक्ति की समूह पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। पूनम खन्ना व प्रिया भाटिया ने भाजपा की समूह लीडरशिप का आभार जताया और अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी व तनदेही से निभाने का आश्वासन दिया।परमंदिर गिल ने राधिका खोसला, प्रिया भाटिया व आरती ब्लग्गन को उनकी पार्टी व समाज प्रति अच्छी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यहीं अमित कुमार व तमन को आईटी सोशल मीडिया मंडल का सह इंचार्ज घोषित किया गया। मंडल प्रधान डॉ. अजय छाबड़ा के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान परमिंदर सिंह का सिरोपे पहनाकर विशेष सम्मान किया। यहां पर जिला प्रवक्ता कमल ज्योति, मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार छाबड़ा, मंडल महासचिव अमित महाजन, नरेश चोपड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव खोसला, आई टी सेल अंकित भाटिया, अनीश ब्लगन, रजनीश महाजन,युवा मोर्चा के प्रधान नवदीप सिंह ,महासचिव गुरमुख सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रधान कुलदीप सिंह, लकी जबालिया , मंगा भाटिया, अशोक कुमार, प्रदीप बब्बू, गगनदीप सिंह व अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments