spot_img
Homeहिंदीधान की फसल की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह...

धान की फसल की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा व विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा की कोठियों के समक्ष किसानों के अनिश्चितकाल धरने शुरू

कादियां

धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर की बजाए 11 अक्टूबर करने के विरोध में पंजाब व हरियाणा सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा भारत के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के जिला कमेटी मेंबर कैप्टन अजीत सिंह के नेतृत्व में कादियां में शनिवार  को कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की कोठी के समक्ष तथा  माझा किसान संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किसानों ने विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा व कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा दोनों की कोठियों के समक्ष अनिश्चितकाल धरने सुबह करीब 11 बजे शुरू करके धान की फसल की खरीद 1 अक्टूबर की बजाए 11 अक्टूबर करने के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके धान की फसल जल्दी से जल्दी खरीदने की मांग की। इस दौरान विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने धरने में आकर किसानों की बात सुनी और कहा की पंजाब सरकार हमेशा ही किसानों के पक्ष में है। धान खरीद लेट करने की जिम्मेदार केंद्र सरकार है क्योंकि धान की खरीद के लिए केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को अभी तक पैसा जारी नहीं किया इसलिए खरीद लेट हो रही है। बाजवा ने किसानों को  विश्वास दिया कि पंजाब सरकार इसका जल्दी ही समाधान कर रही है।  उधर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के धान की फसल का एक एक दाने की खरीद करेगी।  मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है सोमवार तक इसका समाधान होने की उम्मीद है।

धरनो को संबोधन करते हुए माझा किसान सघर्ष कमेटी के प्रांतीय प्रधान बलविंदर सिंह राजू   नेताओं ने कहा कि खेती कानूनों को रद्द करने की मांग को दिल्ली बॉर्डर पर मजबूती से चल रहे किसान मोर्चे को लेकर केंद्र व पंजाब सरकार मिलकर राजनीति के जरिये किसानों को अब धान की खरीद  लेट करके हिरास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह धरने धान की खरीद शुरू होने तक जारी रहेंगे।
भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के ब्लॉक प्रधान गुरदियाल सिंह मनेश, जगतार सिंह बसरावां, सतनाम सिंह नंगल झौर, बलविंदर सिंह ढपई, कुलदीप सिंह सैरोंवाल, प्रांतीय प्रेस सचिव अशोक भारती ने कहा कि केंद्र पंजाब सरकार खरीद एजंसियों से धान खरीद न करके केंद्र सरकार के बनाये खेती कानूनों व निजीकरण का एजंडा लागु कर रही है। इसी दौरान जत्थेबंदी द्वारा एक ज्ञापन मनिस्ट्री ऑफ़ कंज्यूमर अफेयर्स फ़ूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्री को भेजा गया।  यहां पर हरजिंदर सिंह ढपई, मुख्त्यार सिंह ढपई, दयाल सिंह,भजन सिंह सैरोंवाल, कुलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरभजन सिंह पप्पू व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।  जबकि माझा किसान संघर्ष कमेटी के जोन डल्ला प्रधान गुरविंदर सिंह, जोन हरचोवाल के प्रधान सुखविंदर सिंह रियाड़, राजू धकड़ उपप्रधान, दलीप सिंह नून, जिला प्रधान सोनू चड्डा, बिहार काहनूवान व अन्य मौजूद रहे।
munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments