spot_img
Homeਮਾਝਾਗੁਰਦਾਸਪੁਰराधिका खोसला बनी भाजपा एनजीओ सैल पंजाब प्रांत कमेटी की मेंबर

राधिका खोसला बनी भाजपा एनजीओ सैल पंजाब प्रांत कमेटी की मेंबर

कादियां
 भारतीय जनता पार्टी मंडल कादिया के कर्मठ कार्यकर्ता गौरव खोसला की धर्मपत्नी  राधिका खोसला  को एनजीओ सैल पंजाब, भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रांत प्रदेश की टीम की सदस्य बनाए जाने पर समूह भारतीय जनता पार्टी हाई कमान का भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां की ओर से आभार जताया गया है।जानकारी देते हुए मंडल प्रधान डॉ़ अजय कुमार छाबड़ा व महासचिव अमित महाजन ने बताया कि मंडल प्रधान डॉ़ अजय कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन करके  राधिका खोसला  की नियुक्ति पर मण्डल कादियां के समूह सदस्यों ने उनका विशेष सम्मान किया है। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शामिल हुए जिला प्रवक्ता कमल ज्योति व मंडल के समूह मेंबरों ने राधिका खोसला को उनकी नियुक्ति की बधाई देकर पार्टी व जनता की सेवा में सदैव उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया है। राधिका खोसला ने भाजपा की समूह लीडरशिप का आभार जताया व अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिया। उन्होंने ने कहा कि केंद्र  की मोदी सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही सुविधाओं व नीतियों को घर-घर  पहुंचाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी दौरान राधिका खोसला ने अपनी महिला टीम का विस्तार करते हुए शैली महाजन, आरती बल्लगन, पूनम खन्ना, रितिका बल्लगन को टीम में शामिल करके उनको सम्मानित किया। यहां पर मंडल अजय कुमार छाबड़ा, महासचिव अमित महाजन, नरेश चोपड़ा, उपाध्यक्ष गौरव खोसला, अनीश बलगन, रजनीश महाजन, आई टी सेल प्रधान अंकित भाटिया, गुरमुख सिंह, विमल केहड़ व अन्य मौजूद रहे।
munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments