spot_img
Homeहिंदीइंडियन वैटर्नस आर्गेनाइजेशन ने मासिक मीटिंग में की नई नियुक्तियां सुखजिंदर...

इंडियन वैटर्नस आर्गेनाइजेशन ने मासिक मीटिंग में की नई नियुक्तियां सुखजिंदर सिंह तहसील प्रधान व मलकीत सिंह ब्लॉक प्रधान बने

| कादियां (सलाम तारी)
इंडियन वैटर्नस आर्गेनाइजेशन के जिला प्रधान कैप्टन धरमिंदर सिंह हरचोवाल के नेतृत्व में शनिवार को गांव भैणी मियां खान में मासिक मीटिंग करके ब्लॉक व तहसील स्तर की नई नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मीटिंग में भारी संख्या में फौजी भाइयों ने शामिल होकर करीब 3 घंटे अहिम मुद्दों व हालातों पर मंथन किया। मीटिंग को संबोधन करते हुए जिला प्रधान कैप्टन धरमिंदर सिंह ने कहा कि फौजियों के मान सम्मान को भाल कराना, फौजियों की विधवाओं को उनके बनते अधिकार व सहायता दिलाने, फौजी भाइयों के साथ होते अन्याय व धक्केशाही का विरोध करना व समाज के अंदर की कुरीतियों के खिलाफ आर्गेनाइजेशन डट कर खड़ी होगी और उन लोगों को जो दुकानों के अंदर कंप्यूटर लगाकर बाहर फौजी कार्यों को करने के बोर्ड लगाकर बैठे फौजी भाइयों या उनके परिवार से छोटे छोटे कार्यों के लिए बड़ी रकम वसूलते हैं उन्हें निवेदन किया है ऐसा न करें ताकि आर्गेनाइजेशन को संघर्ष के लिए मजबूर न होना पड़े। इसी दौरान सर्वसमिति से नई नियुक्तियां करके सुखजिंदर सिंह को तहसील प्रधान, उपप्रधान हरदीप सिंह, सचिव मनजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पीआरओ कुलविंदर सिंह इसी तरह ब्लॉक प्रधान मलकीत सिंह, उपप्रधान दर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, पीआरओ हरदीप सिंह सचिव तरसेम सिंह को बनाया गया है।
—————-

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments